Breaking News

श्री बालाजी भक्ति धाम पर हनुमान जी महाराज का भव्य श्रृंगार

Spread the love

बिल्सी। नगर स्थित श्री बालाजी भक्ति धाम में श्री हनुमान जी महाराज का भव्य श्रृंगार किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर हनुमान जी महाराज के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

कार्यक्रम के दौरान विधि-विधान से आरती की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया। भजन-कीर्तन का भी आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ भाग लिया। भजनों से मंदिर परिसर का वातावरण भक्तिमय हो गया।

इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और सभी ने हनुमान जी महाराज से सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में भगवान वासुपूज्य के मोक्ष कल्याणक पर विश्व शांति महायज्ञ एवम् निर्वाण लड्डू अर्पण

Spread the love मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद में दस लक्षण महापर्व के अंतिम दिन …