बरेली। मंडलायुक्त बरेली ने जिलाधिकारी बरेली तथा पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ आगामी एमएलसी चुनाव 2026 के नामांकन की तैयारियों के संबंध में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
इस दौरान नामांकन प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई। संबंधित अधिकारियों को नामांकन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क रहने तथा निर्धारित व्यवस्थाओं को समय से पूरा कराने के निर्देश दिए गए। बैठक और निरीक्षण के दौरान संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
Budaun Amarprabhat