बिल्सी। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मंगलवार को बाबा पंडित रामचरण शर्मा महाविद्यालय में ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के अंतर्गत नशा मुक्ति जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का आयोजन प्राचार्य डॉ. नेहा शर्मा के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में किया गया।
रैली में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने हाथों में ‘नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो’ सहित विभिन्न प्रेरणादायक स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर स्थानीय क्षेत्र में लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। बीए प्रथम सेमेस्टर की सपना, रंजना, लक्ष्मी, शिवानी, गजाला, नरगिस, शीतल, अंशु उमागांधी तथा बीएससी तृतीय सेमेस्टर के अरविंद कुमार सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने रैली में भाग लिया।
इस दौरान महाविद्यालय के प्रबंधक प्रशांत शर्मा ने कहा कि युवा शक्ति देश का भविष्य है। सशक्त राष्ट्र के निर्माण के लिए युवाओं का नशे से दूर रहना आवश्यक है। कार्यक्रम में अरविंद देव सिंह, संप्रीती शर्मा, रंजना यादव, शिवम शर्मा और जॉनी शर्मा समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। सभी ने जीवन में नशा न करने और दूसरों को भी नशे से दूर रहने के लिए जागरूक करने का सामूहिक संकल्प लिया।
Budaun Amarprabhat