Breaking News

सिरसा खुर्द के डॉ. मनोज मौर्य ने हासिल की दोहरी उपलब्धि

Spread the love

आईआईटी रुड़की से पीएचडी के बाद कनाडा के वाटरलू विश्वविद्यालय में पोस्टडॉक्टरल शोधकर्ता बने

दहगवां। ग्राम सिरसा खुर्द निवासी डॉ. मनोज कुमार मौर्य ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की से इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार अभियांत्रिकी में पीएचडी पूरी कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। पीएचडी के बाद उनका चयन कनाडा के प्रतिष्ठित वाटरलू विश्वविद्यालय में पोस्टडॉक्टरल शोधकर्ता के रूप में हुआ है।

डॉ. मनोज कुमार प्रधानमंत्री रिसर्च फेलोशिप के प्राप्तकर्ता भी रहे हैं। उन्होंने अमेरिका और दक्षिण कोरिया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में अपने शोध कार्य प्रस्तुत किए हैं। इसके अलावा उनके शोध कार्य अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में भी प्रकाशित हुए हैं।

डॉ. मनोज कुमार ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता राम चरन मौर्य एवं विमलेश मौर्य, परिवार के सदस्यों, शिक्षकों और शोध मार्गदर्शकों को दिया। उनकी उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों और शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

दो दिन बाद बहाल हुई बिल्सी की बिजली, लोगों ने ली राहत की सांस

Spread the loveपानी और मोबाइल चार्जिंग के लिए लोगों को उठानी पड़ी परेशानी बिल्सी। नगर …