Breaking News

श्री अग्रवाल सभा बदायूं की नई कार्यकारिणी का गठन, विपिन अग्रवाल बने अध्यक्ष

Spread the love

बदायूं। श्री अग्रवाल सभा, बदायूं की कार्यकारिणी समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आर.के. रिजॉर्ट में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से संस्था के नए पदाधिकारियों का चयन किया गया, जिसमें विपिन अग्रवाल को अध्यक्ष तथा दिलीप अग्रवाल को सचिव एवं मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक में वरिष्ठ समाजसेवियों प्रेम शंकर अग्रवाल, डॉ. एम.एस. अग्रवाल और डॉ. एम.एस. मित्तल को संरक्षक मंडल में शामिल किया गया। इसके अलावा राजेंद्र कुमार अग्रवाल (बाबू भाई) व नितिन अग्रवाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रवि बंसल को सहसचिव तथा प्रमोद गोयल को कोषाध्यक्ष पद पर चयनित किया गया।
महिला सशक्तिकरण और समाज सेवा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गठित श्री अग्रवाल सभा महिला समिति में श्रीमती मधु अग्रवाल (टिथोनस स्कूल) को अध्यक्ष, श्रीमती अनुभा अग्रवाल को सचिव तथा श्रीमती रेनू अग्रवाल को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
बैठक में आगामी आयोजनों की रूपरेखा तय करते हुए सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अग्रवंश के जनक महाराजा अग्रसेन जी की जयंती 11 अक्टूबर को और सभा का वार्षिकोत्सव 1 नवंबर को आर.के. रिजॉर्ट में धूमधाम व उत्साहपूर्वक आयोजित किया जाएगा।
बैठक का संचालन सचिव दिलीप अग्रवाल ने किया। इस मौके पर डॉ. एस.एन. गोविल, अजय गोयल, हरि अग्रवाल, शैलेंद्र अग्रवाल, शरद बंसल, दिनेश गोयल, शांतनु बंसल, विमल अग्रवाल, राममोहन अग्रवाल, प्रदीप गोयल, अतुल अग्रवाल, मुनीश अग्रवाल व विश्वदीप सिंघल सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

ब्यौर गौशाला में गोवंशीय पशुओं की स्थिति खराब, 25 की मौत का दावा

Spread the loveबदायूं। विकासखंड सालारपुर के थाना बिनावर क्षेत्र की ग्राम पंचायत ब्यौर स्थित गौशाला …