बदायूं। थाना उसहैत क्षेत्र के ग्राम बीहट में बुधवार को एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
पुलिस के अनुसार, व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के संबंध में जांच की जा रही है तथा प्रकरण में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
संवाददाता गोविन्द देवल
Budaun Amarprabhat