Breaking News

ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से सात स्कूली बच्चे घायल

Spread the love

सहसवान। बुधवार सुबह सहसवान क्षेत्र में मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने स्कूली बच्चों से भरे टेंपो को टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो सवार सात बच्चे घायल हो गए।

बताया गया कि सभी बच्चे इब्राहिमपुर गढ़ी गांव से पन्नालाल इंटर कॉलेज जा रहे थे। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घायल बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली और मामले की जांच शुरू कर दी।

संवाददाता गोविन्द देवल


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अवैध जिम और स्विमिंग पूल की जांच कर बंद कराने के निर्देश

Spread the loveबदायूं। जनपद में नियमों के विपरीत संचालित जिम और स्विमिंग पूल की जांच …