Breaking News

किसानों की समस्याओं को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

सहसवान। किसानों और ग्रामीणों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को उपजिलाधिकारी सहसवान को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में फसलों के नुकसान का सर्वे कराने, प्रभावित किसानों को नियमानुसार मुआवजा दिलाने समेत कई मांगें उठाई गईं।

मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिला महासचिव सोनू यादव के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एसडीएम से मुलाकात की। ज्ञापन में हाल में हुई बारिश से प्रभावित फसलों का निष्पक्ष स्थलीय सर्वे कराने और पात्र किसानों को नियमानुसार मुआवजा दिलाने की मांग की गई।

इसके अलावा आगामी रबी सीजन को देखते हुए साधन सहकारी समितियों पर डीएपी खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराने की मांग रखी गई, ताकि किसानों को खाद के लिए परेशानी न हो।

सोनू यादव ने कहा कि सहसवान तहसील क्षेत्र के कई गांवों में लेखपालों द्वारा अतिरिक्त क्षेत्रों का कार्यभार लौटाए जाने से राजस्व संबंधी कार्य प्रभावित होने की जानकारी सामने आ रही है। उन्होंने प्रभावित गांवों में वैकल्पिक व्यवस्था कर आय, जाति, निवास प्रमाणपत्र तथा भूमि संबंधी मामलों के निस्तारण को सुचारु कराने की मांग की।

ज्ञापन के माध्यम से सभी मांगों पर नियमानुसार कार्रवाई किए जाने का अनुरोध किया गया। इस दौरान प्रमोद गुप्ता, सोमवीर यादव, अजयवीर सिंह, मनोज कुमार, सौरभ, आमिर अली, उमेश वाल्मीकि, दानिश राइन, सूर्य प्रकाश, वीरेश, विवेक कुमार, देव आकाश, दुर्वेश प्रधान, सुखबीर सिंह, छोटू सैनी, विचित्र कुमार, सौराज जाटव, प्रेम सिंह, सोरन सिंह और एसपी सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संवाददाता गोविन्द देवल


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

गंगा एक्सप्रेसवे पर कैंटर लूटने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार, उझानी पुलिस ने बाइक चोर गिरोह दबोचा

Spread the loveबदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध व अपराधियों के खिलाफ चलाए …