Breaking News

ऑटो और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में छह छात्र-छात्राएं घायल

Spread the love

सहसवान। थाना सहसवान क्षेत्र में ग्राम मानकपुर के पास बुधवार को ऑटो और ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच हुई सड़क दुर्घटना में ऑटो सवार छह छात्र-छात्राएं घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल और राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं में भर्ती कराया गया।

घटना की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी अवनीश राय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा जिला अस्पताल और राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने घायल छात्र-छात्राओं का हालचाल जाना और चिकित्सकों से उनके उपचार की जानकारी ली।

अधिकारियों ने संबंधित अधिकारियों को घायलों के उपचार और आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में निर्देश दिए। पुलिस द्वारा घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

संवाददाता गोविन्द देवल


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

करंट लगने से 16 वर्षीय किशोर की मौत

Spread the loveइस्लामनगर। थाना क्षेत्र के गांव मुसिया नगला में बुधवार सुबह करंट लगने से …