बदायूं। रिजर्व पुलिस लाइन बदायूं में बुधवार को परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन किया गया। इसमें पारिवारिक विवादों से संबंधित 72 फाइलें रखी गईं। काउंसलरों और पुलिस कर्मचारियों ने संबंधित पक्षों की समस्याएं सुनीं और आपसी मतभेद दूर करने का प्रयास किया।
पुलिस के अनुसार, कुल 72 मामलों में से 48 फाइलों में काउंसलिंग की गई, जबकि 10 मामलों में दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया गया। वहीं 10 फाइलें निरस्त की गईं। शेष मामलों में अगली तिथि निर्धारित की गई।
परामर्श केंद्र में काउंसलर गिरधारी सिंह राठौर, भीमसेन सागर, ज्वाला प्रसाद गुप्ता, नाजमा बरकाती, एसडी शर्मा, मधु गौतम और अशोक खुराना मौजूद रहे। पुलिस की ओर से महिला हेड कांस्टेबल कुमुद, महिला कांस्टेबल राखी और कांस्टेबल स्वाति सहित संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।
समझौता करने वाले परिवारों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
संवाददाता गोविन्द देवल
Budaun Amarprabhat