Breaking News

विधायक राजीव कुमार सिंह ने पुस्तकें बांटीं, नेत्र शिविर का किया शुभारंभ

Spread the love

दातागंज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत क्षेत्रीय विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’ ने बुधवार को दो कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। उन्होंने ढिलवारी स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय सत्यवती देवी मेमोरियल इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं को पुस्तकें वितरित कीं और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दातागंज में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का शुभारंभ किया।

ढिलवारी में आयोजित पुस्तक वितरण कार्यक्रम में विधायक ने विद्यार्थियों को पाठ्य-पुस्तकें वितरित कीं। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में भी पुस्तकों का अध्ययन ज्ञान और व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित अध्ययन और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

इसके बाद सीएचसी दातागंज में स्वास्थ्य विभाग और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के सहयोग से आयोजित निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का विधायक ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। शिविर में बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं की नेत्र जांच की गई। मरीजों को आवश्यक दवाएं और परामर्श दिया गया, जबकि गंभीर एवं मोतियाबिंद के संभावित मरीजों को आगे के उपचार के लिए चिन्हित किया गया।

इस मौके पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. रिदेश भसीन, स्वास्थ्यकर्मी, जनप्रतिनिधि और क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।

संवाददाता गोविन्द देवल


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

11 लाख के बैंक बकाये पर जमीन कुर्क, 15 दिन में भुगतान नहीं तो नीलामी

Spread the loveफैजगंज बेहटा। पंजाब नेशनल बैंक ओरछी शाखा के बैंक बकाये की वसूली के …