Breaking News

विधायक बब्बू भैया ने अभिगांव गौशाला का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं के दिए निर्देश

Spread the love

म्याऊं-दातागंज। दातागंज विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’ ने विकासखंड म्याऊं की ग्राम पंचायत अभिगांव स्थित गौशाला का प्रशासनिक अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गोवंश के लिए चारा, पेयजल, स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान विधायक ने उपजिलाधिकारी विनोद कुमार सिंह, खंड विकास अधिकारी म्याऊं राकेश निराला और पशु चिकित्सा अधिकारी को गोवंश के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गोवंश संरक्षण शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की कमी न रहे, इसके लिए संबंधित अधिकारी नियमित निगरानी रखें।

विधायक ने पशु चिकित्सा विभाग को गोवंश के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, बीमार पशुओं के समय से उपचार और टीकाकरण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं बीडीओ को ग्राम पंचायत स्तर पर आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने को कहा।

इस दौरान एसडीएम विनोद कुमार सिंह, बीडीओ राकेश निराला, पशु चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य अधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।

संवाददाता गोविन्द देवल


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सिरसा खुर्द के डॉ. मनोज मौर्य ने हासिल की दोहरी उपलब्धि

Spread the loveआईआईटी रुड़की से पीएचडी के बाद कनाडा के वाटरलू विश्वविद्यालय में पोस्टडॉक्टरल शोधकर्ता …