Breaking News

बिल्सी विधानसभा क्षेत्र में सेवा संकल्प यात्रा का भव्य स्वागत

Spread the love

बिल्सी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मस्थान वडनगर, गुजरात से उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी तक निकाली जा रही सेवा संकल्प यात्रा का बिल्सी विधानसभा क्षेत्र में स्वागत किया गया। विधायक हरीश शाक्य के नेतृत्व में ग्राम कोल्हाई और उझानी में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और जयकारों के साथ यात्रा का स्वागत किया।

इसके बाद कृषि इंटर कॉलेज, मुजरिया चौराहा पर जनसभा आयोजित हुई। विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि राष्ट्रसेवा का संकल्प जनसेवा से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि वडनगर से काशी तक निकाली जा रही यात्रा के माध्यम से सेवा और राष्ट्र निर्माण का संदेश लोगों तक पहुंचाया जा रहा है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से सेवा भावना के साथ समाज के बीच काम करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कृषि इंटर कॉलेज परिसर में पौधरोपण भी किया गया। विधायक ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।

इस अवसर पर मोहित तोमर, उपदेश चौहान, आदित्य माहेश्वरी, राहुल देव शाक्य, सत्यवीर सिंह, ओमप्रकाश सागर, जगदीश लोनिया, अर्जुन सिंह, सुनील शाक्य, नवनीत शाक्य, चरन सिंह शाक्य, शिव कुमार दीक्षित, सत्यपाल सोलंकी, आनंद मिश्रा, डालचंद मिश्रा सहित भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संवाददाता गोविन्द देवल


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बीआरसी कोल्हाई में एफ एल एन एवं एनसीईआरटी आधारित पांच दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ*

Spread the love* *मुजरिया* बीआरसी केंद्र कोल्हाई, सहसवान में निपुण भारत मिशन के अंतर्गत एफ …