Breaking News

प्रदेश स्तरीय तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

Spread the love

स्काउटिंग से अनुशासन, सेवा और नेतृत्व की भावना होती है मजबूत

बदायूं। स्काउट भवन एवं प्रशिक्षण केंद्र पर प्रदेश स्तरीय तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर में जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए स्काउट-गाइड ने प्रतिभाग किया और स्काउटिंग से जुड़े विभिन्न विषयों का प्रशिक्षण प्राप्त किया।

स्काउट संस्था के प्रादेशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश चंद्र सक्सेना ने कहा कि स्काउटिंग अनुशासन, सेवा, आत्मनिर्भरता और राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित करने का माध्यम है। उन्होंने प्रतिभागियों से प्रशिक्षण को अपने जीवन में अपनाने और समाज के प्रति जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

जिला संगठन कमिश्नर मु. असरार ने स्काउट-गाइड को ध्वज शिष्टाचार, स्काउटिंग आंदोलन के इतिहास एवं उद्देश्य, टोली निर्माण, टोली नायक व सहायक टोली नायकों के दायित्व, स्काउट नियम और प्रतिज्ञा सहित विभिन्न विषयों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि टोली भावना से नेतृत्व क्षमता, सहयोग और जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है।

जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि तृतीय सोपान प्रशिक्षण स्काउट-गाइड के व्यक्तित्व विकास की महत्वपूर्ण कड़ी है। इससे उनमें सेवा, साहस, अनुशासन और नेतृत्व के गुण विकसित होते हैं।

इस दौरान गाइड कैप्टन रजनी कुमारी, प्रेमलता शर्मा, रेनू गुप्ता सहित विभिन्न विद्यालयों के स्काउट-गाइड मौजूद रहे।

संवाददाता गोविन्द देवल


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बीआरसी कोल्हाई में एफ एल एन एवं एनसीईआरटी आधारित पांच दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ*

Spread the love* *मुजरिया* बीआरसी केंद्र कोल्हाई, सहसवान में निपुण भारत मिशन के अंतर्गत एफ …