Breaking News

अवैध शराब व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, 8 वारंटी दबोचे

Spread the love

बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध नियंत्रण व वारंटियों की धरपकड़ के तहत बदायूं पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। पुलिस ने अवैध शस्त्र व देशी शराब के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, जबकि 8 वांछित/वारंटियों को दबोचकर न्यायालय में पेश किया।
थाना जरीफनगर पुलिस ने शारदा इंटर कॉलेज के पास से देवेंद्रपाल (निवासी ग्राम ढेल) को 90 पैकेट अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम में जेल भेजा। वहीं, थाना अलापुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर वार्ड-12 ककराला निवासी फैजान को 315 बोर के एक अवैध तमंचे और दो जिंदा कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया।
वारंटियों पर शिकंजा कसते हुए अलापुर पुलिस ने एनबीडब्ल्यू (गैर-जमानती वारंट) में वांछित 5 अभियुक्तों—मो. नईम, गंगासिंह, आशीष, कौशल प्रताप व धर्मपाल को गिरफ्तार किया। थाना उझानी पुलिस ने वारंटी ओमवीर और टिंकू को उनके निवास से पकड़ा।
उधर, थाना कोतवाली पुलिस ने तीन मुकदमों के आपराधिक इतिहास वाले आर्म्स एक्ट के वारंटी फईम (निवासी कबूलपुरा खारी कुंआ) को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। पुलिस के इस सघन अभियान से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में भक्ति, अध्यात्म और संगीत का अद्भुत संगम

Spread the love मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय,मुरादाबाद में पर्वाधिराज दशलक्षण महापर्व का दस दिवसीय आयोजन …