Breaking News

राजकीय महाविद्यालय में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत प्रतियोगिताओं का आयोजन,

Spread the love

राजकीय महाविद्यालय में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत प्रतियोगिताओं का आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
बिसौली। दमयन्ती राज आनन्द राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बिसौली में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत महाविद्यालय स्तर पर चित्रकला, भाषण एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्राचार्या प्रो. डॉ. सपना भारती के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ।
प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसमें कीर्ति, लक्ष्मी, हिमानी गुप्ता, रजत, देवराज, अंकी कुमारी, सपना, भिशिका, शीतल एवं नन्दनी आदि छात्र-छात्राओं ने अपनी कलात्मक एवं बौद्धिक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
मंच संचालन कार्यक्रम संयोजक डॉ. पारुल रस्तोगी द्वारा किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मंजूषा ने ‘विकसित भारत की संकल्पना: मेरे सपनों का भारत’ विषय पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्र निर्माण के विभिन्न आयामों को रेखांकित किया।
इस अवसर पर अंशिका, वैष्णो शर्मा, अमन चौहान, ज्योति, गुड़िया, रीता, विनीता सहित महाविद्यालय परिवार के कई शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

राष्ट्रीय भाषा अवार्ड व शिक्षक रत्न से नवाजे गए शिक्षकों का बदायूं में भव्य स्वागत

Spread the loveबदायूं। जनपद बदायूं के परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों द्वारा राष्ट्रीय व जिला स्तर …