Breaking News

बदायूं के पुलिस खिलाड़ियों ने वॉलीबाल और सेपकटकरा प्रतियोगिता में जीते पदक

Spread the love

बदायूं, 30 सितंबर। गौतमबुद्धनगर की पुलिस लाइन में 10 से 14 सितंबर तक आयोजित 74वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वॉलीबाल क्लस्टर (महिला/पुरुष), वॉलीबाल एवं सेपकटकरा प्रतियोगिता-2026 में बदायूं के पुलिस खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में पदक हासिल किए।

प्रतियोगिता में बरेली जोन की टीम ने प्रतिभाग किया। बदायूं से शामिल पुलिस खिलाड़ियों ने अलग-अलग स्पर्धाओं में प्रदर्शन करते हुए कुल पांच पदक जीते। महिला आरक्षी निकिता शर्मा ने रेगु और क्वाड स्पर्धा में एक-एक स्वर्ण पदक हासिल किया। महिला आरक्षी सूजी बालियान ने क्वाड स्पर्धा में स्वर्ण पदक तथा महिला आरक्षी प्रीती ने रेगु स्पर्धा में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। वहीं आरक्षी अर्चित राणा ने वॉलीबाल स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया।

पुलिस खिलाड़ियों की उपलब्धि पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं ने खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

संवाददाता गोविन्द देवल


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, भक्तिमय हुआ सहसवान

Spread the loveसहसवान। नगर में शुक्रवार को विशाल कलश यात्रा के साथ आठ दिवसीय श्रीमद्भागवत …