गिंदो देवी महिला महाविद्यालय, बदायूं में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री विशाल रस्तोगी एवं सचिव श्री गौरव रस्तोगी तथा प्रबंध समिति के माननीय सदस्यगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के व्यक्तित्व और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया गया और छात्राओं से दोनों महापुरुषों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया गया।
एनसीसी कैडेट कुमारी सोनी ने पोक्सो एक्ट से संबंधित विभिन्न जानकारियां दी एवं गांधी जी को याद करते हुए सुंदर गीत प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री विशाल रस्तोगी जी ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता एवं नैतिक मूल्यों पर प्रकाश डाला। साथ ही विद्यार्थियों को पॉक्सो एक्ट के प्रमुख प्रावधानों, बाल अधिकारों तथा बच्चों की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
प्रबंध समिति के सचिव श्री गौरव रस्तोगी ने विद्यार्थियों को गांधी जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान डॉ इति अधिकारी ने महात्मा गांधी के सत्य एवं अहिंसा के आदर्शों के साथ POCSO (Protection of Children from Sexual Offences) Act के संबंध में जागरूक किया।
डॉ श्रद्धा श्री यादव ने कहा कि शास्त्री जी सादगी, ईमानदारी, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के प्रतीक थे। उन्होंने छात्राओं से शास्त्री जी के आदर्शों को अपनाकर जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. डॉ. इंदु शर्मा ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के आदर्श आज भी हमारे लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने छात्राओं से गांधी जी के विचारों को अपने जीवन में अपनाने तथा समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने POCSO जागरूकता के संदर्भ में कहा कि बच्चों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है तथा प्रत्येक व्यक्ति को बाल यौन शोषण के प्रति जागरूक और संवेदनशील होना चाहिए।
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में राष्ट्रपिता के आदर्शों के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी, संवेदनशीलता एवं बाल सुरक्षा के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्या जी द्वारा कार्यक्रम में आए प्रबंध समिति के सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
Budaun Amarprabhat