Breaking News

दो पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया

Spread the love

बरेली। गांधी जयंती के अवसर पर बरेली परिक्षेत्र कार्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र आईपीएस अजय सहनी ने परिक्षेत्र कार्यालय में तैनात उपनिरीक्षक अरुण कुमार शर्मा और हेड कांस्टेबल परमेन्द्र सिंह को गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रदान किए गए पदकों से सम्मानित किया।

उपनिरीक्षक अरुण कुमार शर्मा को अति उत्कृष्ट सेवा पदक तथा हेड कांस्टेबल परमेन्द्र सिंह को उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किया गया। दोनों पुलिसकर्मियों को उनकी सेवा के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कानून-व्यवस्था और आगामी त्योहारों को लेकर समीक्षा बैठक

Spread the loveबरेली। मंडलायुक्त बरेली की अध्यक्षता में मंगलवार को आयुक्त कार्यालय बरेली में मंडल …