Breaking News

शराब की दुकान पर विवाद, तीन का शांतिभंग में चालान

Spread the love

मुजरिया। थाना चौराहे के पीछे स्थित सरकारी देशी शराब की दुकान पर शनिवार को शराब के रेट को लेकर ग्राहकों और सेल्समैन के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस तीन लोगों को थाने ले गई।

बताया गया कि सत्यवीर, वीरेंद्र और सर्वेंद्र शराब खरीदने पहुंचे थे। इसी दौरान कीमत को लेकर सेल्समैन से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस ने तीनों के खिलाफ शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में विधिक कार्रवाई करते हुए चालान किया।

स्थानीय लोगों ने दुकान पर निर्धारित दर से अधिक कीमत लिए जाने की शिकायत किए जाने की बात कही है। मामले में संबंधित विभाग की ओर से कार्रवाई की जानकारी नहीं मिल सकी।

संवाददाता


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर बैठक

Spread the loveसंभल। पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी …