बदायूं। सेवा संकल्प अभियान के तहत राजकीय महाविद्यालय बदायूं के शिक्षक राजकीय महिला महाविद्यालय में शिक्षक-विहीन विषयों की छात्राओं को मार्गदर्शन और अध्यापन कराएंगे। महिला महाविद्यालय में राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, जन्तु विज्ञान, गणित और उर्दू विषय में शिक्षक उपलब्ध नहीं हैं।
प्राचार्य डॉ. श्रद्धा गुप्ता ने बताया कि राजकीय महाविद्यालय के विशेषज्ञ शिक्षक निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार कक्षाएं संचालित करेंगे। 9 अक्टूबर को राजनीति विज्ञान की कक्षा डॉ. राकेश कुमार जायसवाल, समाजशास्त्र की डॉ. सतीश सिंह यादव और गणित की डॉ. सचिन कुमार द्वारा ली जाएगी। 12 अक्टूबर को जन्तु विज्ञान की कक्षा डॉ. गौरव कुमार सिंह तथा उर्दू की कक्षा डॉ. जुनैद आलम संचालित करेंगे।
प्राचार्य ने बताया कि भविष्य में भी ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से छात्राओं को शैक्षणिक सहयोग देने का प्रयास किया जाएगा।
संवाददाता गोविंद देवल
Budaun Amarprabhat