
बदायूं। परिवहन विभाग की नई नीति के तहत निजी क्षेत्र में स्वचालित परीक्षण स्टेशन (एटीएस) स्थापित किए जाएंगे। पहले चरण में प्रदेश के 36 जिलों में इसके लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जिसमें बदायूं भी शामिल है।
आवेदन प्रक्रिया 12 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। आवेदन और निर्धारित शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से राष्ट्रीय एकल खिड़की प्रणाली (एनएसडब्ल्यूएस) पोर्टल के जरिए किया जा सकेगा। इच्छुक आवेदकों को आवेदन शुरू होने से पहले अपना लॉगिन आईडी, पासवर्ड और बिजनेस प्रोफाइल तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
विभाग के अनुसार संबंधित जिले में प्राप्त आवेदनों का परीक्षण और निस्तारण ‘प्रथम आगत, प्रथम पावत’ के आधार पर किया जाएगा। पहले चरण में बदायूं के अलावा पीलीभीत, संभल, कासगंज, फर्रुखाबाद, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर समेत 36 जिले शामिल हैं।
संवाददाता गोविंद देवल
Budaun Amarprabhat