Breaking News

ज्ञानेश कुमार के विरोध में सपा का प्रदर्शन, अंबेडकर पार्क से कलेक्ट्रेट तक निकाला मार्च

Spread the love

बदायूं। ज्ञानेश कुमार के विरोध में समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को बदायूं में जोरदार प्रदर्शन किया। सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर पार्क से कलेक्ट्रेट तक विरोध मार्च निकाला। कलेक्ट्रेट के समीप पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार का सांकेतिक पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया।

सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव जनता के विश्वास की सबसे बड़ी प्रक्रिया है। चुनावी व्यवस्था को लेकर जनता और राजनीतिक दलों के मन में जो सवाल उठ रहे हैं, उनका जवाब पारदर्शी तरीके से दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी लोकतंत्र और मतदाताओं के अधिकारों से जुड़े किसी भी सवाल पर चुप नहीं बैठेगी। सड़क से लेकर लोकतांत्रिक मंच तक हमारी आवाज मजबूती से उठती रहेगी।

सपा विधायक ब्रजेश यादव ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती निष्पक्ष और पारदर्शी चुनावी प्रक्रिया से होती है। अगर चुनावी व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं तो संबंधित संस्थाओं को जनता के सवालों का जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी जनता के अधिकारों की लड़ाई लोकतांत्रिक तरीके से लड़ती रहेगी और जब तक इन सवालों पर स्पष्ट जवाब नहीं मिलता, तब तक विरोध की आवाज कमजोर नहीं होगी।

अंबेडकर पार्क से शुरू हुआ मार्च शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट की ओर बढ़ा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। कलेक्ट्रेट के समीप पहुंचने के बाद ज्ञानेश कुमार का सांकेतिक पुतला दहन किया गया। प्रदर्शन में सपा विधायक हिमांशु यादव समेत बड़ी संख्या में पार्टी नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रदर्शन में नबाब सिंह यादव, सुरेशपाल सिंह चौहान, वैभव उपाध्याय, नरोत्तम यादव, फखरे अहमद शोभी, सुनीता पाल, इंदू सक्सेना, खजाना देवी, सोनू यादव, विजनेश यादव, अजय यादव, वीरेंद्र जाटव, नत्थूराम कश्यप, चन्द्रकेश गुरूजी, चंद्रपाल शाक्य, आकाश मिश्रा, अतुल पटेल और उदयवीर शाक्य समेत बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली चोरी करने वाले 3 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी का वाहन बरामद

Spread the loveबदायूं। जनपद में अपराध की रोकथाम और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए …