Breaking News

बिल्सी-दीननगर शेखपुर सड़क की गुणवत्ता पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल

Spread the love

बिल्सी। बिल्सी से दीननगर शेखपुर गांव तक बन रही सड़क की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण के बाद ही सड़क उखड़ने लगी है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से शिकायत कर निर्माण कार्य की जांच कराने और मानकों के अनुसार सड़क निर्माण की मांग की है।

ग्राम प्रधान सुरेश पाल ने बताया कि सड़क की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं है। ग्रामीण प्यारेलाल ने भी दावा किया कि सड़क हाथ से ही उखड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण में निर्धारित मानकों का पालन किया जाए, ताकि सड़क जल्द खराब न हो।

संवाददाता गोविंद देवल


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

संविलियन विद्यालय में बालिका सुरक्षा को लेकर जागरूक किया

Spread the loveबिसौली। नगर के संविलियन विद्यालय में बृहस्पतिवार को बालिका सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित …