बिल्सी। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर बिल्सी तहसील के लेखपालों ने गुरुवार से ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार शुरू कर दिया। आंदोलन के चलते आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र और फार्मर रजिस्ट्री समेत विभिन्न डिजिटल सेवाओं से जुड़े कार्य प्रभावित हुए हैं।
संघ के नेता विनोद कुमार सिंह ने बताया कि प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर लेखपालों ने प्रशासनिक और विभागीय व्हाट्सएप ग्रुप छोड़ दिए हैं। उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौरान लेखपाल आय, जाति, मूल निवास प्रमाण पत्र और फार्मर रजिस्ट्री से संबंधित ऑनलाइन कार्य नहीं करेंगे। ऑनलाइन सेवाएं प्रभावित होने से तहसील स्तर पर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
संवाददाता गोविंद देवल
Budaun Amarprabhat