Breaking News

ट्यूबवेल की कोठरी का ताला तोड़कर कृषि उपकरण चोरी

Spread the love

बिल्सी। नगर के मोहल्ला नंबर आठ स्थित जंगल में अज्ञात चोरों ने ट्यूबवेल की कोठरी का ताला तोड़कर कृषि उपकरण चोरी कर लिए। गुरुवार सुबह किसानों ने कोठरी का दरवाजा खुला देखा तो इसकी जानकारी ट्यूबवेल मालिक मोनू गुप्ता को दी।

मोनू गुप्ता मौके पर पहुंचे तो कोठरी से लोहे का सब्बल और कुछ कृषि उपकरण गायब मिले। चोरों ने ट्यूबवेल की मोटर का केबल भी काट दिया था, जिससे विद्युत व्यवस्था प्रभावित हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

संवाददाता


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

एंबुलेंस खड़े ट्रक से टकराई; एकलौते बेटे, भाई और भतीजे समेत 4 की दर्दनाक मौत

Spread the loveपूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: शहीद सूबेदार मेजर का पार्थिव शरीर ले जा …