Breaking News

जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण जारी

Spread the love

बदायूं। जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए नामित फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण आठ अक्टूबर से शुरू हो गया है। दो बैचों में आयोजित यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 10 अक्टूबर तक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बदायूं में संचालित किया जा रहा है।

जनगणना निदेशालय के निर्देशों के अनुपालन में उप जिलाधिकारी बिसौली और उप जिलाधिकारी दातागंज को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। नोडल अधिकारियों की उपस्थिति में दोनों बैचों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान फील्ड ट्रेनर्स को जनगणना के द्वितीय चरण से संबंधित कार्यप्रणाली, दायित्वों और आवश्यक प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में दोनों बैचों की शत-प्रतिशत उपस्थिति रही।

इस अवसर पर एडीएम वित्त एवं राजस्व सहित उप जिलाधिकारी बिसौली और उप जिलाधिकारी दातागंज मौजूद रहे। प्रशिक्षण का उद्देश्य जनगणना के आगामी चरण के कार्यों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार संपन्न कराने के लिए फील्ड ट्रेनर्स को तैयार करना है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

गुरुकुल महाविद्यालय में गांधी-शास्त्री जयंती मनाई

Spread the loveबदायूं। गुरुकुल महाविद्यालय सूर्यकुंड में गुरुवार को महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल …