Breaking News

बदायूं के 200 विद्यालयों में होगा आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण

Spread the love

स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम फेज-3 के प्रभावी क्रियान्वयन पर हुई चर्चा, अग्निशमन उपकरणों की जांच के निर्देश

बदायूं। मुख्यमंत्री स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम फेज-3 के संचालन और प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर शुक्रवार को विकास भवन में जिला विकास अधिकारी मनोज कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इसमें जिले के बेसिक शिक्षा के 167 और माध्यमिक शिक्षा के 33 विद्यालयों सहित कुल 200 विद्यालयों में आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण आयोजित कराने पर सहमति बनी।

बैठक में विद्यालयों में आपदा से बचाव, सुरक्षा उपायों और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों और विद्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों को आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक करने तथा संभावित आपदाओं के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों और बचाव के उपायों की जानकारी देने पर जोर दिया गया।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने जिले के सभी विद्यालयों में स्थापित अग्निशमन सुरक्षा उपकरणों का परीक्षण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान यदि कोई कमी मिलती है तो उसे तत्काल दूर कराया जाए, जिससे आग लगने जैसी आपातकालीन स्थिति में उपकरणों का प्रभावी उपयोग किया जा सके।

बैठक में संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम की गतिविधियां संचालित करने और आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए। इसका उद्देश्य विद्यालयों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करना और आपातकालीन परिस्थितियों में जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

इस अवसर पर मुख्य कोषाधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक नेहरू युवा केंद्र तथा पीएसी दल के प्रतिनिधि सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सिद्ध बाबा इंटर कॉलेज में जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न, पीलीभीत में दम दिखाएगी बदायूं की टीम

Spread the loveबिसौली। सिद्ध बाबा इंटर कॉलेज, शरह बरौलिया में जनपदीय माध्यमिक विद्यालयी अंडर-14 व …