Breaking News

मंडी चौक के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से गोवंश घायल, विहिप-बजरंग दल ने दी आंदोलन की चेतावनी

Spread the love

बदायूँ। शहर कोतवाली और मंडी चौक के बीच एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक गोवंश गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद स्थानीय मोहल्लेवासियों ने घायल गोमाता की देखभाल शुरू की और मामले की जानकारी हिंदू संगठनों को दी।
सूचना मिलते ही विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष नीरज रस्तोगी, जिला मंत्री विनय प्रताप सिंह और जिला सह संयोजक आशीष उपाध्याय मौके पर पहुंचे। विहिप पदाधिकारियों ने तत्काल नगर पालिका प्रशासन को मामले से अवगत कराते हुए घायल गोवंश के त्वरित उपचार की मांग की। पदाधिकारियों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद नगर पालिका की ओर से कोई मदद या समाधान नहीं पहुंचा, जिससे गोमाता सड़क पर तड़पने को मजबूर है। विहिप और बजरंग दल ने प्रशासन को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र समुचित उपचार नहीं मिला तो कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेंगे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं में दुकानों में चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के पांच आरोपी गिरफ्तार

Spread the loveबदायूं। कोतवाली पुलिस ने दुकानों में चोरी की घटनाओं के मामले में पांच …