Breaking News

लेखपालों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर जताया विरोध 8 सूत्रीय मांगों को लेकर खोला मोर्चा

Spread the love

बदायूँ। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रांतीय आह्वान पर शनिवार को जनपद की विभिन्न तहसीलों में लेखपालों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण सांकेतिक विरोध दर्ज कराया। लेखपालों ने अपने शासकीय दायित्वों का निर्वहन करते हुए अपनी 8 सूत्रीय लंबित मांगों के शीघ्र समाधान हेतु शासन का ध्यान आकर्षित किया।
संघ के जिलाध्यक्ष भोजराज सिंह यादव और जिला मंत्री कमल कुमार सिंह ने बताया कि लेखपाल लंबे समय से प्रारंभिक ग्रेड पे ₹2800 करने, वेतन विसंगति दूर करने, अंतर्मंडलीय स्थानांतरण नीति लागू करने तथा चयन वर्ष 2025-26 की पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण करने की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा नव-नियुक्त लेखपालों के परीक्षा परिणाम घोषित कर स्थायीकरण करने, स्टेशनरी भत्ता ₹500, मोटरसाइकिल भत्ता ₹1500 और विशेष भत्ता ₹1000 प्रतिमाह करने की मांग उठाई गई। साथ ही डिजिटल कार्यों को देखते हुए लेखपाल पद को तकनीकी पद घोषित कर लैपटॉप व मोबाइल उपलब्ध कराने की मांग की गई।
सहसवान, बिल्सी, बिसौली और दातागंज तहसीलों में पदाधिकारियों ने काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। संघ ने स्पष्ट किया कि आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण है। प्रांतीय कार्यक्रम के तहत आगामी 12 अक्टूबर को रक्तदान शिविर तथा 14 अक्टूबर को मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया जाएगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में 25 दिवसीय योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन

Spread the loveबिसौली। नगर स्थित विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित 25 दिवसीय योग शिक्षक …