Breaking News

जमीनी विवाद में घायल सपा नेता की अलीगढ़ में उपचार के दौरान मौत

Spread the love

जमीनी विवाद में घायल सपा नेता की अलीगढ़ में उपचार के दौरान मौत विधायक हिमांशु यादव समेत कई नेताओं ने गांव पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

कादरचौक। थाना क्षेत्र के ग्राम मुंशी नगला निवासी समाजवादी पार्टी के स्थानीय नेता शफी अहमद की अलीगढ़ में उपचार के दौरान मौत हो गई। वह जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में घायल हो गए थे। उनके निधन से परिवार और समर्थकों में शोक की लहर है।

जानकारी के अनुसार, बीती 9 नवंबर को जमीनी विवाद को लेकर मारपीट की घटना हुई थी। इस संबंध में मृतक के पुत्र सिराज ने पुलिस को तहरीर देकर परिवार के ही पांच लोगों पर घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप लगाया था। घटना में शफी अहमद के सिर में गंभीर चोट आई थी। उन्हें पहले राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

गुरुवार को अंतिम संस्कार के दौरान शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र के सपा विधायक हिमांशु यादव समेत कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गांव पहुंचकर शफी अहमद को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान बबलू अंसारी, वीरेंद्र फौजी, ग्राम प्रधान दिनेश कुमार उर्फ धारा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

पुलिस के अनुसार, प्राप्त तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू और फोर्टिस हेल्थकेयर के बीच एमओयू

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के नर्सिंग, फार्मेसी, फिजियोथेरेपी और एलाइड हेल्थकेयर के स्टुडेंट्स …