Breaking News

पद्मश्री हेमा मालिनी चोटीपुरा में गुरुकुल के संस्कारों से सराबोर

Spread the love

चोटीपुरा के श्रीमद्दयानंद कन्या गुरुकुल में भारतीय संस्कृति एवम् संस्कारों की ख़ुशबू के चलते नामचीन सिने स्टार पांच मिनट के तय समय की तुलना में डेढ़ घंटा रहीं ,बोलीं- गुरुकुल में आना मेरे लिए बहुत सौभाग्य की बात

प्रो. श्याम सुंदर भाटिया
अमरोहा(यूपी) के श्रीमद्दयानंद कन्या गुरुकुल चोटीपुरामें प्रख्यात अभिनेत्री, मथुरा से सांसद एवम् पद्मश्री श्रीमती हेमा मालिनी मंगल प्रवेश हुआ। प्रातः काल की शुभ बेला में गुरुकुल की संस्थापिका पूज्या आचार्या डॉ. सुमेधा के सानिध्य में उन्होंने दैनिक यज्ञ संपादित किया। इससे पूर्व आचार्या डॉ. सुमेधा ने अतिथि देवो भव की परंपरा का निर्वाह करते हुए पद्मश्री का तिलक करके अभिनंदन किया। चोटीपुरा में भारतीय संस्कृति एवम् संस्कारों की ख़ुशबू के चलते नामचीन सिने स्टार ऐसी रमी, पांच मिनट के तय समय की तुलना में डेढ़ घंटा गुरुकुल में रहीं। गुरुकुल भ्रमण एवम् छात्राओं के मंत्रोच्चारण, गीतापाठ, योगाभ्यास, तलवार, भाले आदि के कौशल से वे अत्यंत प्रभावित हुईं और उन्होंने कहा कि गुरुकुल में आना मेरे लिए बहुत सौभाग्य की बात है।
गुरुकुल की छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे भारत की संस्कृति एवम् सभ्यता सबसे ऊंची है। ऐसी संस्कृति, सभ्यता और संस्कार यहां की कन्याएं सीख रही हैं, यह बड़े गर्व की बात है।उन्होंने कहा, देश में स्कूल तो और भी बहुत सारे हैं, पर यह गुरुकुल परम्परा सबसे हटकर है। यहां छात्राएँ वेद-गीता इत्यादि शास्त्रों के साथ-साथ शस्त्र विद्या का भी अध्ययन कर रही हैं । यहां की कन्याएं निश्चय से ही संपूर्ण विश्व में देश और अपने चोटीपुरा गुरुकुल का नाम ऊंचा करेंगी ।उन्होंने गुरुकुल संस्कृति की प्रशंसा करते हुए पूज्या आचार्या को उनके इस अद्भुत कार्य के लिए साधुवाद दिया। साथ ही एकांत पलों में चोटीपुरा गुरुकुल की विकास यात्रा को भी जाना।


Spread the love

About budaunamarprabhat.com

Check Also

बदायूं में जनगणना-2027 का प्रथम चरण तेज़ी से जारी

Spread the love6,082 प्रगणक और 1,014 पर्यवेक्षक घर-घर पहुंचकर कर रहे डिजिटल गणना, 2,729 हाउस …

error: Content is protected !!