Breaking News

उ.प्र. में भाजपा सरकार के 8 वर्षों में प्रदेश अर्थ शक्ति के रूप में उभरा है : राजीव कुमार गुप्ता

Spread the love

उ.प्र. में भाजपा सरकार के 8 वर्षों में प्रदेश अर्थ शक्ति के रूप में उभरा है :- राजीव कुमार गुप्ता

प्रदेश में आज कानून का राज है,जहां जनमानस सुरक्षित महसूस कर रहा है :- हरीश शाक्य

बदायूं :- योगी सरकार के सेवा सुशासन और सुरक्षा को समर्पित 08 साल पूरे होने पर भाजपाइयों द्वारा घर-घर संपर्क अभियान चलाया जा रहा है जिसमें सैकड़ो बूथ पर भाजपाइयों ने घर-घर संपर्क किया।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने दातागंज विधानसभा के ग्राम पड़ेली बझेड़ा में घर घर सम्पर्क कर जनसंवाद किया और कहा प्रदेश की योगी सरकार सेवा, सुरक्षा और सुशासन नीति के आधार पर प्रदेश की समस्त जनता के हित एवं उत्थान के लिए धरातल पर प्रत्यक्ष रूप से कार्य कर रही हैं। आठ वर्ष पहले जिस प्रदेश को बीमारू राज्य माना जाता था। आज वही प्रदेश अर्थ शक्ति के रूप में उभरा है। साथ ही कहा सरकार ने अंत्योदय के मंत्र को जमीन पर साकार किया। योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाकर उनके जीवन स्तर को उठाने का काम किया। किसान के उत्थान के साथ बेरोजगारों को रोजगार, परंपरागत उद्यमिता को बढ़ावा, मातृशक्ति के स्वावलंबन के लिए कार्य किए गए।

बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने ग्राम अलीगंज और मुजरिया में जनसंपर्क किया और कहा देश व प्रदेश लगातार ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है। देश की जीडीपी में यूपी का अहम योगदान है। आज यूपी में बड़े पैमाने पर ना केवल निवेश के प्रस्ताव आए बल्कि उन्हें जमीन पर उतारने पर भी काम हुआ है। महाकुंभ प्रयागराज में सनातन की संस्कृति का वैभव को पूरे विश्व में देखा है। 08 वर्ष के कार्यकाल में सीएम योगी के नेतृत्व में प्रदेशवासियों की कल्याण और प्रदेश को प्रगति की राह पर ले जाने के लिए काम हुआ है। रोड, एयर और जल कनेक्टिविटी में कीर्तिमान स्थापित करते हुए प्रदेश आगे बढ़ा है। प्रदेश में आज कानून का राज है, जहां जनमानस सुरक्षित महसूस कर रहा है।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र गुर्जर, के.पी सिंह राजपूत जी, कालीचरण दिवाकर, विनेश गुर्जर, उपदेश चौहान, आर्येंद्र यादव, अभिषेक दीक्षित, सोहनपाल, प्रदीप तिवारी, गुड्डू तोमर, सोहन पाल सिंह तोमर आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Spread the love

About budaunamarprabhat.com

Check Also

डीआईजी ने की कानून-व्यवस्था और पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा

Spread the loveकछला गंगा घाट का निरीक्षण, पुलिस लाइन में किया वृक्षारोपण और बिनावर थाने …

error: Content is protected !!