बदायूं। सदर विधायक पूर्व राज्य मंत्री महेश चंद्र गुप्ता के नेतृत्व में आज नगर पंचायत वजीरगंज में सैकड़ो मोटरसाइकिल वाले युवाओं को निशुल्क हेलमेट वितरण कर उनसे आग्रह किया गया की सभी लोग बिना हेलमेट के मोटरसाइकिल ना चलाएं।
सदर विधायक महेश चंद गुप्ता ने जनता से आग्रह किया है कि हेलमेट लगाने से उनकी जान की सुरक्षा होती है इसके साथ-साथ उनके नाक कान आंख की विशेष रूप से सुरक्षा रहती है जो लोग वाहन चलाते समय हेलमेट नहीं लगते हैं हेl और उनका एक्सीडेंट होता है तो उनको जान मॉल का नुकसान उठाना पड़ता है हमारी समिति लगातार हेलमेट वितरण का काम कर रही है और मेरा सभी से आग्रह है जो लोग सक्षम हैं वह हेलमेट खरीद कर पहने और जो सक्षम नहीं है वह हमारी समिति के माध्यम से हेलमेट प्राप्त कर सकते हैं।
इस अवसर पर जितेंद्र गुप्ता, विश्वजीत गुप्ता, सुधीर श्रीवास्तव ,सुरजीत गुप्ता, अरविंद वार्ष्णेय, राहुल वार्ष्णेय, अंकित मौर्य, अनुज सक्सेना, सोनू मौर्य, राजेश गुप्ता, जयपाल दिवाकर, राघव सिंह, महेश शर्मा, रिद्धि प्रताप सिंह सहित प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Check Also
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे हादसे में 13 श्रद्धालुओं की मौत, 23 घायल
Spread the loveबदायूं, 8 सितंबर। राजस्थान के गोगामेड़ी बागड़ धाम से बदायूं लौट रहे श्रद्धालुओं …
Budaun Amarprabhat