Breaking News

परशुराम जयन्ती पर मजिस्ट्रेट रहेंगे तैनात

Spread the love

परशुराम जयन्ती पर मजिस्ट्रेट रहेंगे तैनात

बदायूँ: 23 अप्रैल। जिला मजिस्ट्रेट अवनीश कुमार राय ने जानकारी देते हुए अवगत कराया है कि इस वर्ष 29 अप्रैल 2025 को परशुराम जयन्ती का पर्व प्रत्येक वर्ष की भाँति मनाया जायेगा। पूर्व की भाँति परम्परागत तरीके से परशुराम जयन्ती पर शोभायात्रा नगर बदायूँ में निकाली जायेगी। यह शोभायात्रा ब्राहमण धर्मशाला से आरम्भ होकर गोपी चौक, खैराती चौक, शास्त्री चौक, पुराना बाजार, सुभाष चौक, रजी चौक होते हुए पुनः ब्राहमण धर्मशाला पर पहुँचकर समाप्त होगी।
उन्होंने बताया कि शोभायात्रा के अवसर पर शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है, जिनमें नगर मजिस्ट्रेट श्री सुरेश कुमार पाल मो0नं0 9454415832 की शोभायात्रा के आगे, नायब तहसीलदार सदर हेमराज सिंह बोनाल मोे0नं0 8809658588 की शोभायात्रा के मध्य तथा नायब तहसीलदार सदर अमित कुमार मो0नं0 8887706006 की शोभायात्रा के पीछे तैनाती की गई है।
उन्होंने निर्देश दिए कि तैनात मजिस्ट्रेट शोभायात्रा के दौरान नगर मजिस्ट्रेट बदायूँ के निर्देशन में शोभायात्रा में कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने का कार्य करेंगे। नगर मजिस्ट्रेट शोभायात्रा के दौरान सम्पूर्ण नगर में कानून एवं शान्ति व्यवस्था हेतु उत्तरदायी होंगे तथा समस्त उप जिला मजिस्ट्रेट जनपद में अपनी-अपनी तहसील के थाना क्षेत्रों में परशुराम जयन्ती पर निकाली जाने वाली शोभायात्राओं के दौरान अपने स्तर से मजिस्ट्रेट नामित करते हुए पूर्ण शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखना सुनिश्चित करें। वर्तमान में जनपद भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 प्रभावी है, जिसके प्रतिबन्धो को अक्षरशः पालन कराये जाने की कार्यवाही भी सुनिश्चित करें।
—-


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

जैन संत बालाचार्य अभिनंदन सागर जी का बिल्सी में मंगल प्रवचन

Spread the loveबिल्सी। बिसौली रोड स्थित श्री पदम प्रभु दिगंबर जैन अतिशय तीर्थ क्षेत्र पद्मांचल …

error: Content is protected !!