Breaking News

इलाज के दौरान युवक की मौत, अज्ञात चालक पर लिखाई रिपोर्ट

Spread the love

इलाज के दौरान युवक की मौत, अज्ञात चालक पर लिखाई रिपोर्ट

बिल्सी। कछला-शाहबाद हाइवे पर पिछले दिनों गांव गुधनी से बिल्सी पैदल आ रहे एक युवक को किसी ने अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसकी दो दिन पहले इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के भाई ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है। कोतवाल आरएस पुंडीर ने बताया कि गांव गुधनी निवासी रोहताश पुत्र राकेश बाल्मीकि ने थाने आकर पुलिस को जानकारी दी कि दिनांक 15 अप्रैल की शाम को उनका भाई विशाल बाल्मीकि पैदल-पैदल बिल्सी आ रहा था। ग्राम अम्बियापुर से पहले किसी अज्ञात वाहन चालक तेज व लापरवाही से चलाता आ रहा था। जिसने उनके भाई विशाल में टक्कर मार दी। जिससे उनका भाई गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसके बाद परिवार के लोग उसे इलाज के लिए बिल्सी सरकारी अस्पताल ले गये, वही से मेडीकल कालेज बदायूं भेज दिया। इलाज के दौरान राम मनोहर लोहिया अस्पताल दिल्ली में दिनांक 24 अप्रैल की शाम को इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। जिसके बाद शुक्रवार को मृतक के भाई ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

छात्रों और स्थानीय नवप्रवर्तकों के लिए नवंबर-दिसंबर में सजेगा वैज्ञानिक मंच

Spread the loveबदायूं। जनपद में छात्र-छात्राओं के भीतर वैज्ञानिक सोच विकसित करने और आम जनमानस …