Breaking News

एक युवक का शव मिलने से सनसनी

Spread the love

बिसौली। नगर के मुरादाबाद – फर्रुखाबाद हाईवे पर शराब की दुकान के निकट नाले में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
गुरुवार को रामलीला ग्राउंड के पास शराब की दुकान के समीप नाले में शव मिलने से हड़कंप मच गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाया। लोगों ने शव की पहचान नीरज सिंह पुत्र ठाकुर रामवीर सिंह निवासी बिसौली जो की घड़ी मिस्त्री था और अविवाहित था। मृतक बुधवार शाम से घर से निकला हुआ था। जानकारी के अनुसार युवक शराब पीने का आदी था, हो सकता है कि नशे की हालत में नाले में डूबने से उसकी मौत हो गई हो। इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

छात्रों और स्थानीय नवप्रवर्तकों के लिए नवंबर-दिसंबर में सजेगा वैज्ञानिक मंच

Spread the loveबदायूं। जनपद में छात्र-छात्राओं के भीतर वैज्ञानिक सोच विकसित करने और आम जनमानस …