Breaking News

महिलाएं अपने ऊपर हो रहे किसी भी प्रकार के अत्याचार को बर्दाश्त न करें

जनसुनवाई कर महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण कराया सुनिश्चित

महिलाएं अपने ऊपर हो रहे किसी भी प्रकार के अत्याचार को बर्दाश्त न करें

सदस्य महिला आयोग ने की जनसुनवाई, जिला महिला चिकित्सालय, जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया गया l

बदायूँ 14 मई 2025 । मा0 सदस्य राज्य महिला आयोग श्रीमती अवनी सिंह द्वारा महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने तथा महिलाओं की सुगमता के दृष्टिगत जनपद बदायूँ में महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा हेतु महिला जनसुनवाई का आयोजन
पी0डब्लू0डी गेस्ट हाउस में किया गया। जिसमें भूमि विवाद, अतिरिक्त विवाह, घरेलू हिंसा से सम्बन्धित सहित कुल 08 शिकायती प्रार्थना पत्र जनसुवाई के अन्तर्गत प्राप्त हुये। जिसमें मा0 सदस्या द्वारा उनकी समस्याओं को सुनकर निस्तारण व समस्याओं के समाधान किये जाने हेतु सम्बन्धित अधिकारी को निर्देश दिये गये।
मा0 सदस्य राज्य महिला आयोग अवनी सिंह ने कहा कि महिलाएं अपने ऊपर हो रहे किसी भी प्रकार के अत्याचार को बर्दाश्त न करें। महिला आयोग महिलाओं की समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रत्येक समय उनके साथ खड़ा है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि महिलाओं से संबंधित शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक लेते हुए गुणवत्ता परक व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित कराएं।
जन सुनवाई के उपरान्त मा0 सदस्य द्वारा जिला महिला चिकित्सालय बदायूँ का निरीक्षण करते हुए महिलाओं से बातचीत की, अस्पताल का निरीक्षण किया गया जिसमें साफ सफाई सही नहीं पायी गयी जिसे दुरुस्त करने हेतु मुख्य चिकित्साधीक्षक श्री इंदुकांत वर्मा को निर्देशित किया गया। तदोउपरान्त
मा0 सदस्य द्वारा जिला कारगार बदायूँ में महिला बैरक में महिला बंदियों से वार्ता कर उनका हाल-चाल लिया गया l सदस्य द्वारा बताया गया कि महिला संबंधी किसी भी शिकायत को टोल फ्री नंबर 18001805220, वॉट्सएप नंबर 6306511708 अथवा ईमेल up.mahilaayog@yahoo.com पर भी किया जा सकता है।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका, जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार, नायब तहसीलदार सदर पूजा वर्मा, जिला परियोजना अधिकारी विशेष गुप्ता, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी, जिला बाल संरक्षण इकाई, वन स्टाप सेन्टर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला प्रोबेशन कार्यालय का समस्त स्टाप उपस्थित रहा।

Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सांड़ों ने बच्ची पर बोला हमला, हुई घायल

सांड़ों ने बच्ची पर बोला हमला, हुई घायल बिल्सी। नगर के बदायूं चौराहा के पास …

error: Content is protected !!