Breaking News

भारतीय सेना के वीर जवानों के सम्मान में भारत शौर्य तिरंगा यात्रा का आयोजन 16 मई को

Spread the love

भारतीय सेना के वीर जवानों के सम्मान में भारत शौर्य तिरंगा यात्रा का आयोजन 16 मई को

बदायूं :- भाजपा के मीडिया प्रभारी आशीष शाक्य ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय सेना के वीर जवानों के सम्मान में “भारत शौर्य तिरंगा यात्रा” का आयोजन दिनांक 16 में 2025 को किया जायेगा।

भारत शौर्य तिरंगा यात्रा पुलिस लाइन मैदान बदायूं से प्रातः 08:00 बजे प्रारम्भ होकर भामाशाह चौक – इंद्रा चौक – बाबूराम मार्केट – गांधी ग्रांउड चौराहा – शब्बीर गेट – परशुराम चौक – प्राइवेट बस स्टैंड – बदायूं क्लब बदायूं पर 09:30 बजे समापन होगा।

भारत शौर्य तिरंगा यात्रा में जनप्रतिनिधि, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के कार्यकर्ता, प्रबुद्धजन, साहित्यकार, व्यापारी, रिटायर्ड सैनिक, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट गाइड, विभिन्न कॉलेज के छात्र- छात्राओं सहित अनेक देशभक्त भाग लेंगे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मदर एथीना स्कूल में ‘कहानी वाचन’ एवं ‘अंग्रेजी भाषण’ प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन

Spread the loveबदायूं। मदर एथीना स्कूल में बच्चों की प्रतिभा और कला को निखारने के …

error: Content is protected !!