Breaking News

वजीरगंज में हुआ ब्राह्मण सम्मेलन दूर-दूर से आए परशुराम वंशज

Spread the love

वजीरगंज में हुआ ब्राह्मण सम्मेलन दूर-दूर से आए परशुराम वंशज

वजीरगंज में ब्राह्मण सम्मेलन का हुआ आयोजन जिसमें दूर-दूर से परशुराम वंशज ब्राह्मण सम्मेलन में पहुंचे। ब्राह्मण सम्मेलन में आचार्य शिव भारद्वाज ने कहा ब्राह्मण सम्मेलन का उद्देश्य है भाईचारा निभाना इसी को लेकर आज वजीरगंज क्षेत्र में सभी ब्राह्मण भाइयों को बुलाकर ब्राह्मण सम्मेलन का विश्व दीप अवस्थी प्रदेश अध्यक्ष ब्राह्मण चेतना परिषद उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में वजीरगंज में ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन किया गया। परशुराम सेवा समिति वजीरगंज पूर्व अध्यक्ष लोकेश भारद्वाज ने बताया एकजुट के साथ ही ब्राह्मण लोगों को रहना चाहिए। आचार्य शिव भारद्वाज ने समाज को सम्बोधित करते हुए कहा कि ब्राहम्ण समाज को संगठित होने की आवश्यकता है। समाज को संगठित होकर अपने ही हक हकूक की लडाई लडनी होगी। सभा में वेद विद्या, कर्मकांड, पूजन हवन, शिक्षा दान, रक्तदान और सामाजिक समरसता कैसे बने रहे, इन विषयों पर विचार विमर्श किया गया। साथ ही सनातन धर्म की रक्षा के लिए संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया।
इस मौके पर राहुल शर्मा, आचार्य शिव भारद्वाज, लोकेश भारद्वाज, कौशल पाराशरी, सर्वेश उपाध्याय, नितिन तिवारी,देवेश शंखधार,सुमित मिश्रा, विवेक मिश्रा,सहित तमाम ब्राह्मण बंधु उपस्थित रहे


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बड़े नवाचारों का जन्म भारी बजट से नहीं, बड़े विचारों सेः प्रो. संदीप पोद्दार

Spread the love मुरादाबाद। लिंकन यूनिवर्सिटी कॉलेज, मलेशिया में रिसर्च एंड इन्नोवेशन के डिप्टी वाइस …

error: Content is protected !!