Breaking News

उत्तम व्यवहार ही मनुष्य को श्रेष्ठ बनाता है

Spread the love

उत्तम व्यवहार ही मनुष्य को श्रेष्ठ बनाता है

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव गुधनी में रविवार को आर्य समाज का साप्ताहिक सत्संग आयोजित किया गया। यहां स्वामी वेदानंद ने यज्ञ संपन्न कराया। यज्ञोपरान्त वैदिक विद्वान आचार्य संजीव रूप ने कहा कि समाज नेतृत्व चाहता है। नेतृत्व करने वाला नेता होता है, नेता जितना सदाचारी, ईमानदार व अनुशासित होता है। समाज उतना ही उत्तम होता है। स्वामी विनोदानंद ने कहा कि उत्तम व्यवहार ही मनुष्य को श्रेष्ठ बनाता है। जो लोग केवल अपने स्वार्थ के लिए ही जीते हैं, वह पशुओं से भी निम्न श्रेणी के होते हैं। मनुष्य शरीर पाकर परोपकार ना किया तो समझो जीवन व्यर्थ कर दिया। इस मौके पर अनिल कुमार सक्सेना, राकेश आर्य, रक्षा आर्य, मास्टर साहब सिंह समेत आर्य संस्कार शाला के बच्चे मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के स्टार्टअप लीगल लॉक जर्नल्स को यूपी सरकार देगी 7.50 लाख की मदद

Spread the loveमुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के तीर्थंकर महावीर इन्नोवेशन फाउंडेशन-टीएमआईएफ से संबद्ध लीगल …