Breaking News

दीन-दुखियों की निस्वार्थ सेवा करें, राष्ट्र के लिए बनें उपयोगी

Spread the love

दीन-दुखियों की निस्वार्थ सेवा करें, राष्ट्र के लिए बनें उपयोगी

बदायूं : भारत स्काउट गाइड संस्था और इंडियन स्काउट गाइड फैलोशिप के तत्वावधान में गांधी नेत्र चिकित्सालय के मुख्य द्वार पर चल रहे निशुल्क जल सेवा शिविर के आठवें दिन जारी रहा। भीषण गर्मी में राहगीरों और यात्रियों को स्काउट गाइड ने शीतल जल पिलाया।
स्काउट संस्था के प्रादेशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला मुख्यायुक्त महेश चंद्र सक्सेना ने कहा कि युवा दिग्भ्रमित न हों, दीन दुखियों की निस्वार्थ सेवा कर राष्ट्र के उपयोगी बनें।
पुलिस परामर्श केंद्र काउंसलर एसडी शर्मा ने कहा कि जल जीवन है, व्यर्थ न बहाएं। भावी पीढ़ी के लिए जल का संरक्षण करें।
पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि पेड़ों के अंधाधुंध कटान से प्रदूषण बढ़ रहा है। धरती तप रही है, पारा 43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। भीषण गर्मी चुनौती पूर्ण बनी हुई है। हरे-भरे पेड़-पौधे समस्याओं का समाधान है।
जिला संगठन कमिश्नर मोहम्मद असरार ने कहा वृक्ष पृथ्वी का आभूषण और जल का मूल स्रोत हैं। मनुष्य, वन्यजीव जंतुओं, पशु-पक्षियों के जीवन का मूल आधार हैं।
स्काउट संस्था के प्रेमपाल सिंह ने कहा कि औषधीय पौधों से उत्तम स्वास्थ्य मिलता है। समाज सेविका पुष्पा टंडन ने जल सेवा शिविर का निरीक्षण किया। बच्चों को सेवा कार्य के लिए प्रेरित किया। डीटीसी पूर्वी सक्सेना के मार्गदर्शन में स्काउट गाइड सेवा कार्य में जुटे हैं।
इस मौके पर पार्वती आर्य कन्या संस्कृत इंटर कालेज की शिक्षिका रेनू गुप्ता, सेवा श्रद्धा समिति के चेयरमैन मोहम्मद जुवैर सैफी, सोनम, दिव्यांशी, निम्मी शर्मा, प्राची सिंह के अलावा स्काउट हिमांशु, रंजीत, सचिन, मोहिनी मौर्य, प्रिया, सोनम कश्यप, अर्पिता आदि मौजूद रहीं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सपा प्रमुख अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन किया

Spread the loveबिसौली। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विधानसभा अध्यक्ष एड. सुरेंद्र पाल सिंह यादव …

error: Content is protected !!