Breaking News

कबड्‌डी व वालीवाल के वारे में जानकारी दी

Spread the love

02-06-2025
समर कैम्प मे छात्र छात्राओं ने कबड्डी , वालीवॉल के साथ सड़क सुरक्षा और यातायात के उसलो ज़वाबित से रूशनासी हासिल की।
आज दिनांक 02-06-2025 को प्रार्थना, राष्ट्र‌गान के उपरान्त विद्यार्थियों को योग व प्राणायाम कराय गया विद्यार्थियों को एकत्र कर आज करायी जाने वाली गतिविधि कबड्‌डी व वालीवाल के वारे में जानकारी दी गई तथा उन्हें कबड्‌डी के आक्रामक तथा रक्षात्मक तकनीक की क्रमवद्ध तरीके से समझाया गया तत्पश्चात् कौशल अभ्यास कर चुके विद्यार्थियों को दो ग्रुप में बोट कर छात्र / छात्राओं की पृथक-प्रथक मैच कराये गये तत्पश्चात समस्त छात्र छात्राओं ने धीमी गति के व्यायाम किए। सभी विद्यार्थियों को पुन: मैदान में एकत्र कर वालीवॉल

के नियमों को समझाया गया तथा वालीवॉल से पूर्व उनसे धीमी गति की दौड़

करायी। वालीबॉल के विभिन्न अभ्यासों के उपरान्त उनके मध्य मैच कराया गया। अन्त में जलपान वितरण से पूर्व छात्र छात्राओं को यातायात के ओसूलो ज़वाबित से रूशनास कराया गया छात्र-छात्राओं के मध्य सडक सुरक्षा से संबंधित कारआमद और जरूरी लिखित नियमों का वाचन कराया गया। समर कैम्प में प्रधानाचार्य डा. अब्दुल कय्यूम श्री ओमतकुमार सिंह, श्रीनीरज कुमार रस्तोगी, श्री हेमेन्द्र कुमार, श्री सर्वेश कुमार, श्री कमल प्रताप सिंह, श्री सावेन्द्र, ममता उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा कार्यकर्ताओं में भरा जोश: क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरनलाल लोधी का बिसौली में हुआ भव्य स्वागत

Spread the loveसंवाददाता आई एम खान बिसौली। भारतीय जनता पार्टी ब्रज क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय …

error: Content is protected !!