Breaking News

हार्टफुलनेस संस्था द्वारा ध्यान सत्रों का आयोजन

Spread the love

आज बदायूं नगर के राजकीय कन्या इंटर कालेज में चल रहे समर कैम्प के अन्तर्गत हार्टफुलनेस संस्था द्वारा ध्यान सत्रों का आयोजन प्रारम्भ किया। सत्र में प्रशिक्षक अनुज सक्सेना ने युवा छात्राओं को संतुलित आहार और पोषण पर चर्चा करते हुए विटामिन, कार्बोहाइड्रेट, वसा, प्रोटीन आदि पर बताते हुए कहा शारीरिक विकास और स्वास्थ्य के लिए भोजन में संतुलित आहार लेना बहुत आवश्यक है। यदि इसकी कमी होगी तो शरीर विभिन्न रोगों से ग्रसित हो सकता है। ‌इसके साथ सभी छात्राओं को हार्टफुलनेस रिलेक्सेशन और ध्यान का सत्र आयोजित किया गया। छात्राओं को बताया गया कि मानसिक स्वास्थ्य और एकाग्रता के लिए ध्यान का अभ्यास अध्ययन पर सकारात्मक प्रभाव डालता है। इस अवसर पर प्रधानाचार्या अल्पना कुमार द्वारा छात्राओं से कहा संतुलित भोजन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और ध्यान जीवन की कठिन परीक्षाओं की घड़ी में संतुलित रखने में सहयोगी रहता है। कार्यक्रम के सफल संचालन में निशात वेगम और शिखा उपाध्याय का विशेष सहयोग रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

रोडवेज बस और बाइक की भिड़ंत, तीन युवकों की मौत से मचा कोहराम

Spread the loveफैजगंज बेहटा/बदायूं। सोमवार को फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद (एमएफ) हाईवे पर …