Breaking News

अहमंदगंज स्टार को हराकर फाइनल में पहुंची बेहटा चैलेंजर्स

Spread the love

अहमंदगंज स्टार को हराकर फाइनल में पहुंची बेहटा चैलेंजर्स

बेहतरीन प्रदर्शन पर अंकुर दिया गया मैन ऑफ द मैच

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बेहटा गुंसाई में आयोजित बीजीपीएल-8 क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को बेहटा चैलेंजर्स और अहमदगंज स्टार टीम के मध्य सेमीफाइनल मैच खेला गया। जिसमें बेहटा चैलेंजर्स ने अहमदगंज स्टार टीम को छह विकेट से हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया। बेहटा चैलेंजर्स के कप्तान चंद्रपाल उर्फ चंदू ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। अहमंदगंज स्टार की टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित 16 ओवर में 72 रन बनाकर आल आउट हो गई। जिसमें राजकिशोर ने 25, केशव ने 10, सचिन ने पांच, कप्तान सुभनेश यादव ने तीन, अभिषेक ने चार रनों का योगदान दिया। बेहटा चैलेंजर्स की ओर गेंदबाजी करते हुए कप्तान चंदू और जगतपाल ने तीन-तीन, अंकुर ने दो, शिवम् और ध्रुव ने एक-एक विकेट लिया। इसके बाद 73 रनों का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी बेहटा चैलेंजर्स की टीम ने धुंआधार पारी खेलते हुए चार विकेट खोकर अपने लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। जिसमें के कप्तान चंदू ने 20, तेजेन्द्र ने 14, जगतपाल ने चार, ध्रुव ने आठ, अशोक ने 11 रन बनाए। अहमंदगंज स्टार की ओर से गेंदबाजी करते हुए कप्तान सुबनेश यादव ने दो, उपनेश और वास्तव ने एक-एक विकेट लिया। इस प्रकार बेहटा चैलेंजर्स की टीम को छह विकेट से विजयी घोषित किया गया। टीम की ओर से अंकुर को अच्छा प्रदर्शन करने पर मैन ऑफ द मैच दिया गया। इस मौके पर शुभम पूरी, ईशु मिश्रा, समोद पूरी, ठाकुरदास कोहली, राजेश गुप्ता, सोनू पुरी, सुमित गुप्ता, संदीप पुरी, देव गुप्ता, लालमन कोहली, अंकित शर्मा आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मेरा युवा भारत की जिला सलाहकार समिति की बैठक संपन्न

Spread the loveमाय भारत पोर्टल पर अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने की पहल बदायूं: …

error: Content is protected !!