Breaking News

यज्ञ महोत्सव के प्रचार को निकाली बिल्सी में यज्ञ यात्रा

Spread the love

यज्ञ महोत्सव के प्रचार को निकाली बिल्सी में यज्ञ यात्रा

जगह-जगह बच्चों ने प्रदर्शन करते हुए दिखाए कर्तव्य

बिल्सी। आर्य समाज गुधनी के तत्वावधान में बुधवार को यज्ञ महोत्सव 2025 के प्रचार के लिए नगर में भव्य यज्ञ यात्रा निकाली गई। जिसका पालिकाध्यक्ष ज्ञानदेवी सागर, ओम प्रकाश सागर ने ओम पताका फहराकर आरम्भ कराया। वैदिक विद्वान आचार्य संजीव रूप के निर्देशन में भव्य यज्ञ यात्रा नगर के अंबियापुर तिराहे से साहबगंज होते हुए तहसील परिसर में पहुंची। जहां एसडीएम रिपुदमन सिंह, सीओ संजीव कुमार एवं पूर्व चेयरमेन अनुज वार्ष्णेय ने परिसर में वृक्षारोपण किया। इसके बाद यहां कोतवाली पहुंची, यहां परिसर में भी वृक्षारोपण किया गया। इसके बाद यज्ञ यात्रा सीताराम तिराहा होते हुए अटल चौक से नगर भ्रमण करते हुए अंबियापुर चौराहे पर जाकर समाप्त हुई। इस दौरान राहुल वार्ष्णेय, महेश गुप्ता, अजीत सक्सेना, गोपाल गुप्ता तथा सीओ ने सभी को जलपान कराया। बड़ी संख्या में आर्य समाज गुधनी के कार्यकर्ता, आर्य संस्कार शाला गुधनी के बच्चे आर्य वीर- वीरांगना दल की ब्रहमचारी व बेटियां तलवार चलाते हुए तथा अनेक प्रदर्शन करते हुए यात्रा में सम्मिलित रहे। इसको सफल बनाने में अगरपाल सिंह, अशोक कुमार, प्रश्रय आर्य , विश्वजीत आर्य, विशेष आर्य, किशनपाल आर्य, बद्रीप्रसाद आर्य, गौरव उपाध्याय आदि का विशेष सहयोग रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी में एक करोड़ से सड़कें व पथ प्रकाश होंगे मजबूत, विधायक हरीश शाक्य बोले—विकास से अछूता नहीं रहेगा कोई गांव

Spread the loveसंवाददाता गोविन्द देवल बिल्सी। विधानसभा क्षेत्र बिल्सी में विधायक हरीश शाक्य के प्रयासों …

error: Content is protected !!