Breaking News

पति समेत चार पर लिखाई दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट

Spread the love

पति समेत चार पर लिखाई दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट

बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव पिंडौल निवासी सीमा पुत्री हरी सिंह ने अपने पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज को लेकर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसके बाद मामले की जांच करने में जुट गई है। प्रार्थिनी सीमा ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी दिनांक 22 अप्रैल 2023 प्रदीप कुमार उर्फ नीलू पुत्र दिनेश कुमार निवासी ग्राम रसूलपुर मजरा अतरासी थाना रजबपुर जनपद अमरोहा के साथ सम्पन्न हुई थी। शादी में उसके माता-पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया। मगर ससुराल वाले खुश नहीं थे और शादी की पहली रात से मुझ पर अतिरिक्त दहेज को लेकर बार बार दिलाने का दवाव बनाने लगे। मैंने समझाया मेरे माता पिता की और दान दहेज देने की क्षमता नहीं है तो इसी बात को लेकर मुझे सभी ने मारा पीटा गाली गलौज करते दिनांक 21 अप्रैल 2025 को प्रार्थिनी को घर से निकाल दिया। कोतवाल मनोज कुमार ने बताया कि पीड़िता सीमा की ओर से पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना लाइसेंस चल रही मीट की दुकानें कराईं बंद

Spread the loveचन्दौसी (संभल)। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग के प्रवर्तन दल ने आज …

error: Content is protected !!