Breaking News

राजकीय औद्योगिकीय संस्थान पर प्रतिभागी छात्र – छात्राओं को भाजपा जिला अध्यक्ष ने टेबलेट वितरित किए

Spread the love

राजकीय औद्योगिकीय संस्थान पर प्रतिभागी छात्र – छात्राओं को भाजपा जिला अध्यक्ष ने टेबलेट वितरित किए
बिसौली / आसफपुर – उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के मुताबिक बीते दिन सोमवार को स्थानीय राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पर भाजपा जिला अध्यक्ष माननीय राजीव कुमार गुप्ता , ब्लॉक प्रमुख माननीय ओमकृष्ण ने प्रतिभागी छात्र – छात्राओं को निशुल्क टेबलेट वितरित किए ।
डिजिटल शक्ति योजना के अंतर्गत लगभग 132 छात्र – छात्राओं को निशुल्क प्रदान किए गए ।
इस दौरान जहां एक ओर भीषण गर्मी के चलते सभा कक्ष में मौजूद सभी छात्र – छात्राएं गर्मी से व्याकुल नजर आए तो वहीं दूसरी ओर डिजिटल टेबलेट पाकर प्रतिभागियों के चेहरों पर हल्की मुस्कान दिखाई दी ।
कार्यक्रम के दौरान सभा कक्ष में मंचासीन जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के सिर पर पंखे ठंडी हवा छोड़ते रहे पर गर्मी से बेहाल सभा कक्ष में मौजूद सभी छात्र – छात्राएं व्याकुल नजर आए ।
कार्यक्रम में मौजूद सभी जिम्मेदार माननीय गर्मी से व्याकुल छात्र – छात्राओं के कुम्हलाये चेहरों को देखकर मौन रहे ।
कार्यक्रम के दौरान जूडो – कराटा में दक्ष क्षेत्रीय गांव परसिया की मेधावी छात्रा खुशबू शर्मा सहित अन्य छात्र – छात्राएं टेबलेट वितरण समारोह में मौजूद रहे ।
इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता , ब्लॉक प्रमुख ओमकृष्ण , मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा ,मीडिया प्रभारी योगेश कुमार शर्मा , मनोज कुमार गुप्ता , सुशील कुमार , दिनेश कुमार , अनुभव शर्मा आदि मौजूद रहे ।
कार्यक्रम समापन के अवसर पर राजकीय औद्योगिक संस्थान के प्रभारी प्राचार्य एस के वार्ष्णेय ने कार्यक्रम कार्यक्रम में उपस्थित सभी छात्र – छात्राओं के उज्वल भविष्य की कामना करते हुए जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया ।
आसफपुर से प्रेस रिपोर्टर दानवीर सिंह 🙏🙏


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बाराचिर्रा न्याय पंचायत की माह जुलाई की न्याय पंचायत स्तरीय शिक्षक संकुल बैठक

Spread the loveबदायूं जनपद के कादरचौक विकासखंड की बाराचिर्रा न्याय पंचायत की माह जुलाई की …

error: Content is protected !!