Breaking News

बदायूं के उझानी में बारात में खाना खाने से 20 मेहमान फूड पाॅइजनिग से हुए बीमार

Spread the love

बदायूं के उझानी में बारात में खाना खाने से 20 मेहमान फूड पाॅइजनिग से हुए बीमार

बदायूं के कस्बा उझानी के मोहल्ला गौतमपुरी में रहने वाले दुर्गा प्रसाद के बेटे विकास प्रजापति की रविवार को श्रवण कुमार अग्रवाल महाराजा अग्रसेन धर्मशाला में शादी समारोह था । लड़की पक्ष बदायूं के थे तो वह समय से आ गए । श्रवण कुमार अग्रवाल महाराजा अग्रसेन धर्मशाला में आयोजित समारोह में रविवार और सोमवार की रात दो बजे के करीब शादी समारोह में खाना खाने से 20 मेहमानों को फ़ूड पाॅइजनिग होने से उल्टियां होने लगी। उल्टियां होने से बारात में अफरा तफरी मच गई और फूड पॉयजनिंग के शिकार दूल्हे का भाई सचिन, गौरव, संजना, जयकिशन, रश्मि, नेमवती, नितिन, गंगाराम, गौरव समेत 20 मेहमानों को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। जबकि कुछ मेहमान अपना इलाज कराकर घर चले गए। जबकि कुछ लोगों का इलाज चल रहा है । दुर्गा प्रसाद व दूल्हे के बहनोई ने बताया कि सन् 2023 के एक्सपायरी डेट वाले मसालों से खाना तैयार किया गया था। जिससे मेहमानों की तबीयत खराब हुई है। वहीं लोग मसालों के खराब होने की चर्चा कर रहे हैं ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अचानक पेड़ गिरने से बाल-बाल बचा दुकानदार पेड़ गिरने से पास खड़े लोगों में मची अफरा तफरी

Spread the loveबिजली के तार हुए क्षतिग्रस्त, स्कूल के छात्र महज दस कदम दूर थे …