Breaking News

बैंक शाखा प्रबंधक ने राजस्व टीम के साथ चलाया वसूली अभियान

Spread the love

बैंक शाखा प्रबंधक ने राजस्व टीम के साथ चलाया वसूली अभियान
बिसौली / आसफपुर – बीते दिन बिसौली तहसील क्षेत्र के विकास खंड आसफपुर क्षेत्र में प्रथमा यू पी ग्रामीण बैंक दबतोरी शाखा प्रबंधक विकास रस्तोगी ने नायब तहसीलदार गिरिजा शंकर यादव के निर्देशन में ऋण वसूली अभियान चलाया ।
इस दौरान विकास खंड आसफपुर क्षेत्र के गांव परसिया , परवेज नगर , भरतपुर , आदि गांव के बकायादारों से अपना बैंक ऋण समय से अदा करने को प्रेरित किया । किसानों द्वारा अपना बकाया ऋण समय से नहीं चुकाए जाने पर उनके विरुद्ध विधिक कार्यवाही अमल में लाने का भी जिक्र किया ।
इस अभियान के अंतर्गत कृषक धनेन्द्र , मुकेश , उमेश आदि कई गांव के किसानों को अपना बैंक ऋण नियत समय से अदा करने को चेताया ।
इस दौरान नायब तहसीलदार गिरिजा शंकर यादव , बैंक प्रबंधक विकास रस्तोगी , क्षेत्रीय अमीन अवधेश कुमार , वीरेंद्र शर्मा , सर्वेश भारती आदि मौजूद रहे ।
यह जानकारी नायब तहसीलदार गिरिजा शंकर यादव ने दी ।
आसफपुर से दानवीर सिंह


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सिलहरी मेले के दंगल में पहलवानों ने दिखाया दम, उत्साह के साथ हुआ समापन

Spread the love​बदायूँ। सिलहरी मेले के दूसरे दिन आयोजित दंगल में पहलवानों ने अपने दांव-पेंच …